3D Workspace
Home
Assets
Affiliate Program
Sign up/Log in
?
Upgrade
DCC Bridge
Anonymous1770335637
02-05 23:57
Model Name
3d मॉडल मगरमच्छ
Tags
cartoon
cocodrilo
creatures animals
creatures animals cartoon
creatures animals game asset
creatures animals game asset cartoon
game asset
game asset cartoon
monkeys
scimitar
Prompt
एक घने जंगल के बीचों-बीच एक नदी बहती थी। उसी नदी में एक चालाक मगरमच्छ रहता था। नदी के किनारे एक जामुन का पेड़ था, जिस पर एक शरारती और समझदार बंदर रहता था। बंदर रोज़ मीठे-मीठे जामुन खाता और मज़े से रहता। एक दिन मगरमच्छ ने बंदर से दोस्ती कर ली। बंदर रोज़ उसे जामुन खिलाने लगा। मगरमच्छ की पत्नी को ये बात पसंद नहीं आई। उसने कहा, “बंदर इतना मीठा फल खाता है, उसका दिल कितना स्वादिष्ट होगा! तुम उसका दिल ले आओ।” मगरमच्छ दुविधा में पड़ गया, फिर भी पत्नी के कहने पर उसने बंदर को धोखा देने की योजना बनाई। अगले दिन वह बंदर से बोला, “मित्र! मेरी पत्नी तुमसे मिलना चाहती है, चलो मेरे घर चलते हैं।” बंदर उसकी पीठ पर बैठकर नदी पार करने लगा। बीच नदी में मगरमच्छ ने सच्चाई बता दी। बंदर घबराया नहीं, मुस्कराकर बोला, “अरे दोस्त! मेरा दिल तो पेड़ पर ही रह गया है, पहले वापस चलो।” मगरमच्छ उसकी बातों में आ गया और वापस मुड़ गया। जैसे ही किनारा आया, बंदर फुर्ती से पेड़ पर चढ़ गया और बोला, “मूर्ख! कोई अपना दिल बाहर रखता है क्या?” मगरमच्छ शर्मिंदा होकर नदी में लौट गया।
Detailed Info
Related Models
Enter invite code
Enter invite code to get credits!