3D Workspace
Home
Assets
Affiliate Program
Sign up/Log in
?
Upgrade
DCC Bridge
Anonymous1761723155
11-09 05:40
Model Name
पिता और बेटा 3d मॉडल
Tags
character
character game asset
character game asset stylized
character stylized
father and son
game asset
game asset stylized
son
stylized
Prompt
*सबसे बड़ा सबक* एक बार एक पिता के मन में ख्याल आया कि वो अपने बेटे को आज दुनिया का सबसे बड़ा सबक सिखाएं, इसके लिए उसने एक कौतुक रचा, अपने बेटे को थोड़ा ऊँचाई पर खड़ा कर के कहा कि तुम वहाँ से ज़मीन पर छलांग मारो मैं तुमको पकड़ लूंगा, लेकिन बच्चा कूदने से डर रहा था, उसने बोला नहीं पिताजी यदि मैं कूदूँगा तो मैं गिर सकता हूँ और मुझे चोट लग सकती है, तो पिता ने अपने बच्चे को विश्वास दिलाया कि बेटा तू नहीं गिरेगा मैं तुझे पकड़ लूंगा, ऐसा पिता ने कई बार बोला अपने बच्चे को विश्वास दिलाने के लिए, जब बच्चे को पिता पर पूरा विश्वास हो गया तब वो कूद गया और पिता ने जानबूझकर अपने बच्चे को नहीं पकड़ा। परिणामस्वरूप बच्चा गिर गया और उसे चोट लग गई, तब बच्चे ने बहुत हैरानी से अपने पिता से पूछा कि आपने तो मुझे इतना विश्वास दिलाया था कि जब मैं कूदूँगा तो आप मुझे पकड़ लोगे, फिर आपने मुझे क्यों नहीं पकड़ा, तब उसके पिता ने बोला की बेटा यही सबक तो मैं तुझे सिखाना चाहता था कि इस दुनिया में अपने बाप पर भी विश्वास नहीं करना और इसको इस दुनिया का सबसे बड़ा सबक समझना। दरअसल वो पिता बहुत अनुभवी था उसने दुनिया देखी थी और वो ये जानता था कि इस मतलबी दुनिया में किसी पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता, इसीलिए अपने बच्चे की भलाई के लिए उसने ऐसा कौतुक रचा था ताकि उसके बेटे को ये सबक ज़िंदगी भर याद रहे। *𝗗𝗼𝘂𝗯𝗹𝗲 𝗧𝗮𝗽 ❤️ 𝗜𝗳 𝗬𝗼𝘂 𝗟𝗶𝗸𝗲 𝗣𝗼𝘀𝘁*
Detailed Info
Related Models
Enter invite code
Enter invite code to get credits!